भावनाओं से भरी महिलाओं की रामलीलाः राम-केवट संवाद और भरत मिलाप ने दर्शकों को किया भावुक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शनिवार को हीरानगर हल्द्वानी स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति द्वारा आयोजित महिलाओं की रामलीला के पांचवें दिन राम-केवट संवाद और चित्रकूट में भरत मिलाप जैसे हृदयस्पर्शी प्रसंगों का मंचन किया गया। मंच पर प्रस्तुत किए गए दृश्यों में कलाकारों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति और सजीव संवादों ने दर्शकों को भी भावविभोर कर दिया।

Ad Ad

रामलीला की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व की बात है कि पिछले तीन वर्षों से महिलाएं रामलीला मंचन का सफल आयोजन कर रही हैं। यह प्रयास उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और महिलाओं की रचनात्मकता को मंच देने का एक सशक्त उदाहरण है।

यह भी पढ़ें -   कलयुगी बेटा बना हैवान: नशे में मां, चाची और भाई पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत

आज की लीला में भगवान राम के वनवास की यात्रा के दौरान निषादराज से भेंट और गंगा पार कराने के लिए केवट से संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। केवट द्वारा राम के चरण धोकर उन्हें गंगा पार कराने का दृश्य दर्शकों को गहरे भाव में ले गया। इसके बाद भरत व शत्रुघ्न के ननिहाल से लौटने, पिता दशरथ के निधन और राम के वनवास का समाचार मिलने पर उनका विलाप, और फिर चित्रकूट में भरत मिलाप की मार्मिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावनाओं से भर दिया।

भरत द्वारा भगवान राम से अयोध्या लौटने की विनती, और राम द्वारा अपनी खड़ाऊं सौंपने का दृश्य इतना सजीव था कि दर्शक अपने आंसू नहीं रोक पाए। यह लीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन थी, बल्कि महिलाओं की सशक्त प्रस्तुति और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक भी बनी।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में घर को कैसे बनाए रखें ठंडा, जानिए खास उपाय

रामलीला में प्रमुख भूमिकाएं निभाने वाले कलाकार इस प्रकार रहेः
रामलीला मंचन में राम की भूमिका मानसी रावत, लक्ष्मण- लक्षिता जोशी, सीता -सौम्या पंत, भरत -दिव्यांशी, शत्रुघ्न-सिद्धि जोशी, सुमंत- कुसुम दीगारी, दशरथ – मीना राणा, केकई – हनी तिवारी, कौशल्या -हेमा बिष्ट, सुमित्रा- ज्योति, वशिष्ठ – लता जोशी, केवट परिवार- हेमा हरबोला, रितु कांडपाल, जानकी सामंत, सरिता जडौत और निर्विका मंथरा-रितु कांडपाल आदि कलाकार शामिल रहें।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440