रामलीला का आयोजन पड़ा भारी, 39 ग्रामीण संक्रमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/कोटद्वार। कोटद्वार में पोखड़ा ब्लाक के एक गांव में रामलीला का आयोजन लोगों पर भारी पड़ गया। रामलीला आयोजन में शामिल और रामलीला देखने गए करीब 39 ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए ग्रामीणों की सूची बनाने में जुट गया है। करीब 60 अन्य लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। प्रशासन ने पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी पोखड़ा डॉ. आरती बहल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की तबियत खराब होने पर उसका बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा था। इस दौरान उसका सैंपल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सात दिसंबर को गांव में रैंडम सैंपलिंग कर 86 ग्रामीणों के कोरोना सैंपल लिए थे। देर शाम आई रिपोर्ट में गांव के 86 में से 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440