रानीपोखरी पुलिस ने मरीज वाहन को करवाया ठीक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना रानीपोखरी पुलिस ने देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग सात मोड़ के जगंल में खराब हुये मरीज वाहन को ठीक कराकर गन्तव्य को कराया रवाना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जनपद मे चल रहे लाक डाउन के दृष्टिगत उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लाक डाउन के दौरान आम जनता की हर परिस्थिति में सहायता करने हेतु निर्दशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद देहरादून व पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में थाना रानीपोखरी द्वारा लगातार जनता की सहायता की जा रही है।

शुक्रवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक कुन्दन राम व कानि धीरेन्द्र यादव को लाक डाउन शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि एक वाहन ईको-वैन सात मोड़ के निकट देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर खराब हो रखी है। जिसमें एक अस्वस्थ व्यक्ति भी मौजूद है। जो कि काफी परेशान है। इस सूचना से थानाध्यक्ष रानीपोखरी को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर सहायता करने के निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ उप निरीक्षक पुलिस कानि के साथ मौके पर पहुँचें, तो देखा कि सात मोड़ जंगल के निकट ईको-वैन खराब हालत में खड़ी है। जिसके चालक मौ.हरुन से पूछने पर उसके द्वारा बताया कि रामनगर थाना सहसपुर के निवासी है वह अपने दो भाईयो के साथ कल एम्स अस्पताल आये थें। दोनों भाईयो मे से उनका एक भाई कैन्सर पीडित है। जिसे आज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर ले जा रहें थे। जैसे ही ऋषिकेश-देहरादून मोटर मार्ग के पास पहुँचे उनके वाहन ईको-वैन का पीछे का टायर पैन्चर हो गया स्टैफनी चौक की वह भी पहले से पैंचर होनी पायी गयी। जिसके पश्चात उनके द्वारा सडक पर आ रहे वाहन को रोककर सहायता के लिये कहा गया किन्तु किसी ने सहायता नही की। जंगल में नेटवर्क न होने के कारण उनके द्वारा किसी को फोन भी नही किया जा सका। हमें समय से घर जाकर अपने भाई को दवाई भी देनी है। वह काफी परेशान हो गये है।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा अपने वाहन से पैंचर स्टैफनी टायर को रानीपोखरी बाजार मे लाकर पैंचर के दुकानदार को दुकान में बुलाया गया व स्टैफनी टायर का पैंचर ठीक करवाकर चालक को उनके साथियों के साथ उनके गन्तव्य को रवाना किया गया। वाहन चालक व उनके साथियो के द्वारा पुलिस के कार्यवाही की सराहना करतें हुये आभार व्यक्ति किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440