घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी महानगर में किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीती रात अपने घर पर थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले सुभाष पुत्र पप्पू वहां आ धमका और किशोरी को दबोच लिया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ मो. आसिफ खान, एसआई कुसुम रावत, कांस्टेबल छोटे लाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी! हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440