समाचार सच, हल्द्वानी। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां के जवाहर नगर गौला गेट वार्ड नंबर 14 में रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर सौंपी है। महिला का कहना है कि उसकी नाबालिग पुत्री बीती 8 अगस्त को घर से सामान लेने निकली। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक पुत्री के घर न लौटने पर उसे चिंता सताने लगी और ढूंढ-खोज शुरू की गई। महिला ने बताया कि ढूंढ़ खोज में पता चला कि उसकी नाबालिग पुत्री को किच्छा निवासी धर्मेन्द्र उर्फ बाबू पुत्र स्व. प्रहलाद बहला-फुसला कर ले गया है। इस पर जब वह धर्मेन्द्र के घर पहुंची तो उसकी पुत्री उसे नहीं मिली। जबकि धर्मेन्द्र की मां ने उसे यह कहकर वापस लौटा दिया कि उसकी पुत्री दो दिन में वापस लौट आएगी। जब दस अगस्त को उसकी पुत्री घर लौटी तो वह काफी डरी-सहमी थी। जब उसने उससे जानकारी जुटाई तो बताया गया कि धर्मेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


