शादी का वादा कर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती न हो इसलिए खिलाई गोलियां, खुद को मांगलिक बता कर दिया शादी से इन्कार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने दिल्ली की युवती को शादी का झांसा देकर उसका दो साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने खुद को मांगलिक बताकर शादी से इन्कार कर दिया। युवती के अनुसार युवक के चाचा ने भी उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसे गर्भ निरोधक गोलियां खिलाता था।

मीडिया रिपोटर््स के अनुसार आरोपित ने जब उसका शोषण शुरू किया, तब वह नाबालिग थी। युवती की शिकायत पर दिल्ली में जीरो एफआईआर हुई थी। इसे डालनवाला थाने भेजा गया तो हर्ष नाम के युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती ने बताया कि दून में रिस्पना पुल के पास उसकी नानी का घर है। युवती अक्सर यहां आती है। सितंबर 2019 में जब वह दून आई तो उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले हर्ष से हुई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। नवंबर 2020 में युवती फिर से नानी के घर आई। आरोप है कि इस दौरान हर्ष ने उसे अपने घर में बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अक्टूबर 2021 में मामी की मृत्यु होने पर युवती फिर दून आई और करीब एक माह तक रुकी। इस दौरान आरोपित लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

वहीं जून 2022 में युवती आरोपित की बहन की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून आई, तब भी हर्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हर्ष ने यह कह कर शादी करने से इन्कार कर दिया कि वह मांगलिक है।

युवती का यह भी आरोप है कि नवंबर 2022 में वह अपने माता-पिता के साथ शादी की बात करने के लिए हर्ष के घर पहुंची तो उसके चाचा ने उनको धमका कर लौटा दिया। इस घटना के बाद तनाव में पीड़िता ने 23 नवंबर 2022 को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे देहरादून के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 25 नवंबर को डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन तब आरोपित ने धमकी देकर समझौता करा दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440