देहरादून स्कूल सेक्स रैकेट केस: रेड में मिली रेट लिस्ट और HIV दवाइयां, पुलिस जांच में नए खुलासे

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल परिसर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बुधवार को हिंदू संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर इस अवैध गतिविधि का खुलासा किया था। अब मौके से बरामद रेट लिस्ट और एचआईवी (HIV) से संबंधित दवाइयों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

पुलिस कार्रवाई में संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। जांच के दौरान कमरे से एक रजिस्टर मिला, जिसमें लड़कियों के नाम, ग्राहकों की संख्या और रकम का पूरा हिसाब दर्ज था। शुरुआती जांच में पता चला है कि 1 मई से 12 मई तक रोजाना 5 से 6 ग्राहक यहां पहुंच रहे थे। रजिस्टर में “फुल नाइट” के लिए 6500 रुपये तक की एंट्री भी दर्ज मिली है।

यह भी पढ़ें -   BLO ने दिया था फॉर्म? आज ही जमा करें, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका वोट! कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की बड़ी अपील

स्थानीय पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान कमरे से एचआईवी से जुड़ी दवाइयां भी बरामद हुईं, जिन्हें जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है। उन्होंने आशंका जताई कि इस रैकेट से जुड़ी एक महिला HIV पॉजिटिव हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी

कैंट थाना प्रभारी शंकर बिष्ट ने बताया कि मौके से मिले सभी दस्तावेज और सामान जब्त कर लिए गए हैं। बरामद रजिस्टर और दवाइयों की गहन जांच कराई जा रही है। वहीं रेस्क्यू की गई महिलाओं के मेडिकल परीक्षण भी कराए जाएंगे, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440