समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक महिला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई उसे न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
पुलिस के मुताबिक रविवार रात टीम जवाहर नगर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान फातिमा मस्जिद के पास एक महिला संदिग्ध हालात में मिली। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम सीता निवासी वनभूलपुरा बताया। तलाशी लेने के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। शराब गौला मजदूरों को बेचने के लिए ले जाई जा रही थी।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



