आप पार्टी ज्वाइन करने के लिए रावत हैं स्वतंत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन परिशाली ने हरक सिंह रावत के पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर कहा, हरक सिंह रावत ‘आप’ पार्टी ज्वाइन करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। पर उन्हें पार्टी आप में शामिल होने के लिए पार्टी की विचारधारा अपनानी होगी। आम आदमी पार्टी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन परिशाली ने कहा की हरक सिंह रावत को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की छूट है, पर उन्हें पहले विचारधारा को अपनाना होगा। साथ ही पार्टी ज्वाइन करने की जटिल पर प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया है कि हरक सिंह की ओर से राज्य स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों से ‘आप’ में शामिल होने के लिए कोई बातचीत नहीं की गई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को एलान किया कि वे साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। अलबत्ता, अंतिम सांस तक प्रदेश की जनता की सेवा करते रहेंगे। डॉ. रावत के इस एलान से सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440