हल्द्वानी बवाल के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ जारी हुई आरसी, तहसील के माध्यम से होगी करोड़ की वसूली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा दंगा मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब नगर निगम ने अब्दुल मलिक के खिलाफ 2.68 करोड़ की आरसी जारी कर दी है। इस आरसी को वसूली के लिए डीएम को भेज दिया गया है। अब तहसील के माध्यम से उक्त रकम की वसूली की जाएगी।

बीते सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आरसी जारी की। वसूली को लेकर डीएम को पत्र भी भेज दिया है। पत्र में कहा गया है कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में निगम के कई वाहन समेत सामान जल गया। इनकी लागत 2.44 करोड़ है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार के विज़न से सशक्त हुई ग्रामीण महिलाएंः भीमताल की ‘बाखली’ गांव की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक कहानी

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि निगम की ओर से अब्दुल मलिक के घर में नोटिस चस्पा किया गया था। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद निगम ने वसूली के सभी प्रयास किए। इसके बाद भी वसूली नहीं हो पाई। पत्र में कहा गया है कि राजस्व विभाग 10 प्रतिशत की संग्रह व्यय लेता है। इसे लगाकर मलिक से 2.68 करोड़ की वसूली कराई जाए।

यह भी पढ़ें -   बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

अब डीएम तहसील के माध्यम से वसूली कराएंगी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि तहसील वसूली का कार्य करेगी। अब्दुल मलिक अगर पैसा नहीं देता है तो मलिक के बैंक खाते फ्रिज किए जाएंगे। साथ ही उसकी संपत्ति को नीलाम करके वसूली की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440