उत्तराखंड में इन 60 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से शुरू होगा आवेदन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत व्यायाम प्रशिक्षकों के 60 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 21 से 42 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए नौकरी पाने का ये सुनहरा मौका है।

आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षकों के 60 और डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के एक पद के लिए यह भर्ती निकाली गई है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

22 जनवरी से 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा। इसके बाद 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। आयोग ने मार्च में इसकी भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक जुलाई 2023 के मुताबिक की जाएगी। आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

एनआईएस पटियाला या उससे संबद्ध अन्य संस्थानों से प्रशिक्षण (कोचिंग) में डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर बीपीएड, डीपीएड या बीपीई की डिग्री होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग ने भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी साथ में जारी किया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी 20 भर्तियों के सिलेबस वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। यह पुराने सिलेबस थे, जो कि अब नए बदलावों के साथ जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी इनमें से जिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उसका सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440