नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट! 14 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग की ओर से 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिले में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक, नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में 14 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य होगा।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: श्राद्ध के साथ किसी जरूरतमंद की मदद करना, भोजन कराना और परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करें

भूस्खलन और उफनते नालों का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें -   विवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हालांकि, नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान, जहां छात्र-छात्राओं के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था एक ही परिसर में है, इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित संस्थानों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने लोगों से भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440