समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में मल्ला प्लाट दमुवाढूंगा निवासी दयासागर पुत्र जगदीश चन्द्र ने कहा है कि बीती शाम मोहल्ले का ही किशोर कुमार पुत्र श्याम लाल उसकी कार के पास पत्थर फेंक रहा था। जब उसने उसे टोका तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



