परिजनों ने कराई छात्रा के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग हाथ ना लगने पर परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारन निवासी एक परिवार कुसुमखेड़ा में रहता है। छात्रा के पिता के अनुसार कक्षा नौ में पढ़ने वाली उनकी बेटी जीजीआईसी हल्द्वानी अध्ययन करती है। मंगलवार सुबह सात बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। इस पर उसकी ढूंढ खोज शुरू की गई। लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे और सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440