समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। ग्रुप केन्द्र, सी०आर०पी०एफ, काठगोदाम में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्र की रक्षा में शहीद हुए पुलिस बलों के जवानों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा मौन भी रखा गया।
इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा ने वर्ष 2021-22 के दौरान शहीद हुए जवानों का नाम स्मरण किया तथा मौजूद सभी अधिकारियों/कार्मिकों को इस दिवस की महत्वता के बारें मे अवगत कराया। साथ ही बताया गया कि 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख (जम्मू व कश्मीर) के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर सी०आर०पी०एफ की एक कंपनी के 21 जवानों के द्वारा चीनी सेना के एक बहुत बड़े दस्ते के आक्रमण को विफल करने में इस बल के 10 वीर जवान शहीद हो गए। सी.आर.पी.एफ के इन वीर जवानों की शहादत को सम्पूर्ण देश के पुलिस बलों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में अपनाया है।
इस मौके पर कमाण्डेंट विजय कुमार, उप कमाण्डेंट राकेश कुमार, उप कमाण्डेंट एम० रामामूर्ति, सहायक कमाण्डेंट तिलक राज एवं पंकज कुमार सहित एवं जवानों के द्वारा शहीदों के सम्मान में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440