समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के नेशनल हाईवे काठगोदाम गौला पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है और अब यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पहले दो सितंबर तक रोड डायवर्जन किया गया था। पुल की मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद, इसे तत्काल प्रभाव से आम जनता के यातायात के लिए खोल दिया गया है। मरम्मत के दौरान इस पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद थी। एसडीएम ने अधिकारियों के साथ पुल मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और इसे जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए थे।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



