समाचार सच, हल्द्वानी। घर से बगैर बताये निकली पुत्री की सकुशल वापसी के लिए महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है।
जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी गुमशुदगी में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीती दिवस प्रातः घर से बिना बताये कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब महिला द्वारा पुलिस की शरण लेकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई व गुमशुदगी भी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



