नारी शक्ति का आदर करें तभी पूजा पाठ सफल होगी: आचार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में आज मंदिर में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मां भगवती के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडादेवी की पूजा अर्चना हुई। इसी के साथ श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ भी हुए। आचार्य ने कहां की जो साधक मां भगवती की पूजा अर्चना करता है और साथ ही में मातृशक्ति का सम्मान करता है उसी को मां की कृपा प्राप्त होती है। इसके लिए जरूरी है कि हम नारी के मां बहन पत्नी आदि सभी स्वरूपों का सम्मान करें। नारी शक्ति का आदर करें तभी हमारी पूजा पाठ सफल होगी। हमेशा की तरह आज भी सायंकाल में आज के यजमानों संजय अग्रवाल, कपिल गोयल आदि ने पूजा-अर्चना करवाई। इसके पश्चात नवजोत बमरा जागरण पार्टी ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने श्री गणेश वंदना के पश्चात मधुर भजन रंग बरसे रंग बरसे मां के दरबार में रंग बरसे, निर्धन के घर भी आ जाना मां, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आज मां का जगराता है, पश्चात यजमानों के आग्रह पर जब मेला मैया का लगदा है एक बार गाया तो उपस्थित श्रद्धालु भी अपने स्थानों पर नृत्य करने लगे। अंत में नवरात्रि पढे गए और सभी को सूखे मेवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कपिल गोयल, सुमित गुप्ता, नवीन गुप्ता, सोहन लाल गर्ग, अनुराग अग्रवाल, ललित आहूजा, नरेंद्र ठाकुर, विक्की गोयल, अनुराग अग्रवाल, नवीन गुप्ता, दीपक मित्तल, तुषार बंसल, बीनू गोयल, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में वन विभाग की कार्रवाई, संदिग्ध आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, अलर्ट जारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440