समाचार सच, रामनगर/हल्द्वानी। ब्राह्मण उत्थान महासभा की एक बैठक रामनगर तेलीपारा रोड स्थित एक रिजॉर्ट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ब्राह्मण उत्थान महासभा की सदस्यता ग्रहण की है वह इस एकता मिशन को एक अच्छे मुकाम की ओर ले जाकर खड़ा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है। इस अवसर पर कई लोगों को संगठन में जिम्मेदारी भी दी गयी। बैठक मे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हेम चंद्र भट्ट सोमेश शर्मा अध्यक्ष पीरूमदर अध्यक्ष हरीश खंतवाल, सचिव, हरीश संनवाल, राजेन्द्र कुमार सनवाल अध्यक्ष, हरिप्रिया सती प्रदेश सचिव राजेश शर्मा एडवोकेट कुलदीप शर्मा, हरीश खंतवाल, प्रकाश शर्मा हरीश खंतवाल, हरीश सनवाल, प्रमोद सत्यवाली, कमल शर्मा, चितांशु घिघडियाल, रविन्द्र, अशोक जुयाल, प्रदीप, हरीश सती, दीपक शर्मा, भुवन भाष्कर जोशी, नितिन दुर्गापाल, गिरीश तिवारी, अनिल शर्मा, राकेश जोशी, बृजेश तिवारी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


