समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में एक बड़ी घटना हो गई है। यहां गंगा नदी में नहाने के दौरान महिला और उसका साथी डूब गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में रेस्क्यू चलाया गया।
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के पास टिहरी जिले में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नीम बीच पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक महिला और पुरुष गंगा में नहाने गए थे, उसी दौरान महिला डूबने लगी तो उसका साथी उसे बचाने के लिए गया, लेकिन नदी में तेज बहाव के कारण वह दोनों ही डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आंखों से ओझल हो गए।
आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान चलाया। इधर समाचार लिखे जाने तक टीम द्वारा रेस्क्यू जारी था। सूचना आ रही है दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को भी दोनों के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस दोनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ताकि दोनों को परिजनों को घटना की जानकारी दी जा सके।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440