चट्टान से गिरकर सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चट्टान से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक सिंह (32 वर्ष) के रूप में हुई, जो एक सड़क निर्माण कंपनी में काम करता था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

घटना शनिवार शाम की है, जब दीपक सिंह काम से घर लौटते वक्त संतुलन खो बैठा और चट्टान से फिसलकर नदी में गिर गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रविवार सुबह शव बरामद किया।

सामाजिक कार्यकर्ता पवन सिंह धामी ने बताया कि दीपक सिंह राथी गांव का निवासी था और तीन बच्चों का पिता था। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सीमा सुरक्षा बल और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेज दिया और हादसे की असली वजह जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है ताकि बच्चों की परवरिश में मदद मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440