रोटरी क्लब देहरादून ने बांटे कंबल एवं सैनेटेज़र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रोटरी क्लब देहरादून ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार को 50 कंबल एवं 50 सेनेटाइजर की शीशियां प्रदान कर सेवा का कार्य किया।
प्रात: रोटरी क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन श्रीमति नग़मा फारूख ने गुरुद्वारा साहिब पुहंच कर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को 50 कंबल एवं 50 सेनेटेज़र की शीशियां प्रदान की, उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सिख कौम हमेशा समाज की बढ़ चढ़ कर सेवा करती है, चाहे वो जरूरत मंदों को गुरु का लंगर बाँटने का कार्य हो या विपदा के समय पीड़ितों को सहयोग देने की बात हो सबसे पहले आगे होते है। हमारा समाज भी इस समाज से प्रेरणा लेने प्रयास कर रहा है। इस लिये रोटरी क्लब देहरादून ने अपने से ऊपर उठ कंबल एवं सेनेटेज़र वितरण का कार्य आरम्भ किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, सरदार देविंदर सिंह मान ने रोटरी क्लब की अध्यक्षा, रोटेरियन श्रीमति नग़मा फारूख एवं सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, लीगल एडवाइज़र, डी. एस मान, चरणजीत सिंह चन्नी, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, राजिंदर सिंह राजा, गुरबख्श सिंह राजन आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन महासचिव सेवा सिंह मठारू ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440