समाचार सच, देहरादून। टिहरी से 450 पेटी विदेशी शराब लेकर हल्द्वानी हेतु निकले ट्रक के द्वाराहाट, अल्मोड़ा में लावारिस अवस्था में मिलने और उसमें ड्राइवर और उपरोक्त 450 पेटी शराब मौजूद नहीं होने के सम्बन्ध में अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देश पर 08 दिसम्बर, 2020 को थाना द्वाराहाट में पंजीकृत अभियोग का अल्मोड़ा एसओजी और स्थानीय पुलिस ने सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली, हयात सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली, जयवीर सिंह, निवासी ग्राम मालसी, गैरसैंण, चमोली, बलवन्त सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली, गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम सुगड़, आदि बद्री, चमोली, हरीश सिंह, निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली, कमल सिंह, निवासी निवासी ग्राम खेती, गैरसैंण, चमोली व अनिल पंवार निवासी ग्राम दिवालीखाल को गैरसैंण, चमोली के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से 390 पेटी शराब (कीमत लगभग 20 लाख रूपए) भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार एक अभियुक्त विजय जोशी, निवासी शेर विजयपुर, चमोली (ट्रक चालक) अभी फरार हैं। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा घटना का सफल अनावरण करने के लिए आयुष अग्रवाल प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को बधाई देते हुए घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा उपरोक्त घटना की तहरीर न लेने व रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा को निर्देशित भी किया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












