दुःखदः उत्तराखण्ड के दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है। चमोली जिले के रहने वाले दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद हो गये हैं। दीपेंद्र कंडारी चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के रहने वाले थे। वे 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। दीपेंद्र कंडारी की शहादत की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में शहीद हो गए। दीपेंद्र सूबेदार पद पर 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शहीद दीपेंद्र कंडारी 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल का अहम हिस्सा थे। दीपेंद्र कंडारी की शहादत को एक बड़ा नुकसान बताया जा रहा है।

दीपेंद्र कंडारी की शहादत की खबर परिजनों को दे दी गई है। खबर सुनने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शहीद दीपेंद्र कंडारी का परिवार देहरादून में रहता है। 11 अगस्त सुबह 9 बजे शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, ABVP से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका धीरज बिष्ट समेत चार गिरफ्तार

जहां से शहीद दीपेंद्र कंडारी के पार्थिव शरीर को शिमला बाईपास नयागांव स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। शहीद दीपेंद्र कंडारी आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद शहीद दीपेंद्र कंडारी का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नयागांव घाट पर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ऑनलाइन पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाएगी गेम-बेस्ड लर्निंग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440