सल्ट विधायक जीना की क्षेत्रीय जनता से अपील, टीका जरूर लगाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा के नवनियुक्त भाजपा विधायक महेश जीना ने क्वैरला, श्रीनगर, उजराड, इन्हलू, सकनणा, बेसर वगड़, डबरा में क्षेत्रीय जनता के साथ सड़क मार्गों से सम्पर्क किया तथा सहयोग के लिए क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कोविड के प्रति लोगों जागरूक किया और टीका लगवाने की अपील भी की।

इस दौरान क्षेत्र की जनता ने अपने अपने गांवों की समस्याएं भी बताई। जिसपर विधायक जीना ने आश्वासन देते हुए गांवों की सभी प्रमुख समस्याओं का शीघ्र ही समाधान किया जायेगा। साथ ही युवा वर्ग से अनुरोध भी किया अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन जरूर लगाएं, जिससे हम जल्द ही महामारी की लड़ाई में जीत सकें। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के निर्देशों को देखते हुए वह अभी गांव भ्रमण नहीं कर पा रहे, स्थिति में सुधार के बाद सभी गांवों का भ्रमण एवं क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी अपनी समस्याओं से विधायक जीना को अवगत भी करवाया।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन
कुलदीप अग्रवाल, रामनगर प्रभारी

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440