संदीप कुकसाल बने किसान मोर्चे नैनीताल के जिलाध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की संस्तुति पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर द्वारा संदीप कुकसाल को किसान मोर्चा नैनीताल जिले की कमान सौंपी गई है। उन्हें मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बताते चलें की छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुवात करने वाले किसान मोर्चे के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल 2005 में हल्द्वानी महाविद्यालय के छात्र संघ कोषाध्यष रहे है, एबीवीपी के नगर मंत्री रहे 2007 में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बने, इसके बाद 2011 में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रहे। साथ ही 2016 में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (युवा वाहिनी हिंदू जागरण मंच उत्तराखंड), 2018 में पूर्व जिला महामंत्री (भारतीय जनता युवा मोर्चा) तथा 2020 में पूर्व प्रदेश सह संयोजक युवा मोर्चा उत्तराखंड रहे।

यह भी पढ़ें -   वोट डालने जाते समय मोबाइल फोन घर छोड़कर जाएं, नहीं तो होगी परेशानी

इधर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की वो केंद्र द्वारा संचालित किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का काम के साथ ही मोर्चे हित में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 1 बजे तक कुल 33.33 फीसदी हुआ मतदान, देखिए अभी तक का पांचों सीटों का मत प्रतिशत

संदीप कुकसाल के जिला अध्यक्ष बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हेमंत दिवेदी, प्रकाश रावत, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष हरी मोहन अरोरा, सुभम अंडोला, रमेश अंडोल, ई0 दिनेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दरमवाल, गजराज सिंह बिष्ट, दिनेश खुल्बे, महेन्द्र सिंह नेगी, कमल जोशी, विनीत अग्रवाल, रविंद्र बाली योगेश रजवार, मनीष पाल योगेंद्र बिष्ट आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440