सावन माह: सावन का पहला मंगलवार इन उपायों से बजरंगी करेंगे आपका बेड़ा पार

खबर शेयर करें

Sawan month: On the first Tuesday of Sawan, with these measures Bajrangi will cross your fleet

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सावन का पहला मंगलवार है और इस दिन से ही सावन मास की शुरुआत हो रही है। इस वजह से इस दिन मंगला गौरी का व्रत भी किया जाएगा। सावन के पहले मंगलवार को तीन ग्रहों के मिलकर बनने वाला त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है, जो सोने पर सुहागा वाली स्थिति है। यानी सावन का पहला मंगलवार भगवान शिव, माता पार्वती और मंगलवार के स्वामी हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष दिन है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ आसान उपाय भी बताए हैं। इन उपायों को करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख समृद्धि के संयोग बनते हैं। आइए जानते हैं सावन के पहले मंगलवार को बनने वाले इन उपायों के बारे में…

इस उपाय से सभी कष्ट होते हैं दूर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पहले मंगलवार को भगवान शिव और माता पार्वती के साथ हनुमानजी की भी पूजा अर्चना करें। हनुमानजी को चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करें और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश

इस उपाय से उन्नति के बनते हैं योग
सावन के पहले मंगलवार को सुबह शाम बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही 11 पीपल के पत्तों को गंगाजल से साफ करके पत्तों पर चंदन से या कुमकुम से श्रीराम का नाम लिखकर, हनुमानजी को पहना दें और चमेली के दीपक से आरती उतारें। ऐसा करने से हनुमानजी का आशीर्वाद मिलता है और नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के योग बनते हैं।

इस उपाय से बनते हैं सुख-समृद्धि के संयोग
सावन के पहले मंगलवार को कच्ची घानी के तेल के दीपक में लौंग डाल लें और फिर हनुमानजी की आरती उससे करें और पीपल के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से कुंडली में मंगल व शनि के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है और सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनते हैं। साथ ही बुरी शक्तियां भी दूर रहती हैं।

यह भी पढ़ें -   जंगल बचाने की मुहिम को मिला मुख्यमंत्री का सम्मान, 130 इको कुमाऊं को मिला प्रशंसा पुरस्कार

इस उपाय से धन धान्य की नहीं होती कमी
सावन की शुरुआत मंगलवार से हो रही है और हनुमानजी को भगवान शिव का रुद्र अवतार माना जाता है और त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। ऐसे में सावन के पहले दिन यानी मंगलवार को शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत फायदेमंद रहेगा। ऐसा करने से शिव की विशेष कृपा मिलती है और जीवन में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए करें यह उपाय
मनोकामना की पूर्ति के लिए सावन के पहले मंगलवार को हनुमानजी के मूर्ति से सिंदूर लेकर माता सीता के चरणों में लगा दें और फिर माता सीता से मनोकामना मांगे। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही माता सीता और हनुमानजी का भी आशीर्वाद बना रहता है।

नोट – यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रहा है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं। (साभार)

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440