डीपीएस हल्द्वानी में मेधावियों पर हुई छात्रवृत्तियों की बारिश, 20 लाख से अधिक राशि वितरित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। शनिवार को आयोजित “आरंभ: यूनिटी इन डाइवर्सिटी: ए मल्टीलिंगुअल जर्नी थ्रू इंडिया” कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को 20 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल क्षितिज आर्यमाने ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन और समर्पण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की “मेड स्कॉलरशिप योजना” के अंतर्गत 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपये, 95 प्रतिशत अंक पाने वालों को 1 लाख रुपये तथा 92 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा अरिना रघुवंशी ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तराखंड क्षेत्र की स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं जिज्ञासा भट्ट ने 97.2 प्रतिशत और निशिका पपनै ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में देश की विविध संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु, ओडिशा और उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से “एकता में विविधता” का संदेश दिया। रंगारंग नृत्य, संगीत और बहुभाषीय प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएँ विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440