काठगोदाम क्षेत्र में स्कूटी से कर रहा था शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां काठगोदाम थाना पुलिस ने क्षेत्र में एक युवक को स्कूटी से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने 78 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब के बरामद किये हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीम द्वारा गुरूवार को काठगोदाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक स्कूटी में आता हुआ दिखा। उन्हें देख कर वह भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो शीघ्र उसे दबोच लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर 78 पव्वे शराब के बरामद हुए। जिसमें 48 पव्वे अंग्रेजी शराब व 30 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्क के निकले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निखिल रावत पुत्र पूरन सिंह रावत निवासी नर्मदा भोग के पास गौलापार बताया है। पुलिस ने आरोपी को मय स्कूटी न0 यूके01बी8286 के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्द आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे पुलिस लिया।

Scooty was smuggling liquor in Kathgodam area, police caught

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 25 अगस्त 2026, मंगलवार | भौम प्रदोष व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440