कैबिनेट मंत्री के साथ हाथापाई, गनर की वर्दी फाड़ने व पिस्टल छिनने का किया प्रयास

खबर शेयर करें

Scuffle with cabinet minister, attempted to tear gunner’s uniform and snatch pistol

समाचार सच, ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ऋषिकेश में हाथापाई होने व सुरक्षा में तैनात गनर की वर्दी फाड़ने तथा पिस्टल छिनने का भी मामला सामने आया है। हाथापाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मंत्री अपनी कार से जा रहे थे, तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार को रोककर मंत्री को अपनी समस्या बताने लगे। तभी एक युवक आक्रोशित हो गया और हाथापाई शुरू कर दी। मंत्री अग्रवाल के पीए कौशल बिल्जवाण ने बताया कि युवक ने मंत्री का कॉलर पकड़ा और पीछे धकेलने लगा। तभी गनर ने उसे वहां से हटाया तो उसने गनर की पिस्टल छीनने और वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। इस बीच गनर ने किसी तरह युवकों को वहां से हटाया तो वे भाग निकले। उन्होंने कहा कि गनर की ओर से युवकों के खिलाफ मामले में तहरीर दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440