सीएम घोषणा अनुभाग के अनुभाग अधिकारी भी कोरोना की चपेट में

खबर शेयर करें


देहरादून। मुख्यमंत्री कार्यालय चार (घोषणा) के अनुभाग अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह ने अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को इसकी लिखित सूचना दी। सचिवालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अनुभाग को बंद कर दिया है। साथ ही अनुभाग के बाकी स्टाफ को हाई रिस्क में होने की वजह से आइसोलेट करने का अनुरोध किया गया है। अनुसचिव व उपसचिव के कक्षों को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
प्रभारी सचिव खेल एवं युवा के कैंप कार्यालय में तैनात पीआरडी स्वयंसेवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। प्रभारी सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को इसकी लिखित सूचना दे दी है। उन्होंने पत्र में कहा है कि पीआरडी जवान उनके और उनके अन्य स्टाफ के सीधे संपर्क में रहा है। उन्होंने व स्टाफ ने सेल्फ आइसोलेशन की अनुमति मांगी है।
सचिवालय कर्मचारी की मौत और दो और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद उत्तराखंड सचिवालय संघ ने मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन से कर्मचारियों की संख्या को कम करने की मांग की है। वर्तमान में सचिवालय में 50 प्रतिशत कर्मचारी सचिवालय आ रहे हैं। सचिवालय संघ की मांग है कि इसे कम कर 30 प्रतिशत किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे की हल्द्वानी रैली को लेकर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रकाश जोशी के स्वागत के साथ तैयारियों का आगाज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440