स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपने अनुभवों को किया साझा

खबर शेयर करें

Self help group women met the governor and shared their experiences

समाचार सच, देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात की और अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान प्रशासनिक अकादमी की विशेष निदेशक श्रीमती राधिका रस्तोगी एवं संयुक्त निदेशक श्रीमती सौजन्या भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अपने-अपने अनुभव साझा किये। महिलाओं ने बताया कि वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आजीविका एवं आर्थिक संवर्धन व अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण और प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही हैं। जिसमें महिलाएं पशुपालन, कृषि, डेयरी, बैंकिंग, प्रशिक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य कर रही हैं। राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने महिलाओं की सफलता की कहानी सुनकर कहा कि ऐसी क्षमतावान महिलाओं के बूते निश्चित ही आर्थिक परिवर्तन की क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश की आर्थिक समृद्धि में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की क्षमता के बल पर देश में समृद्धि, खुशहाली व विकास होना निश्चित है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी स्वयं सहायता समूह बेहद सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं सभी जिलों में इन समूहों के कार्यों को करीब से देखा है। राज्यपाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हमें मार्केटिंग, पैकेजिंग, रिटेल व होलसेल मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर विशेष फोकस करना जरूरी है। यहां के स्थानीय उत्पाद बेहतर हैं जिनकी डिमांड विश्वभर में है ऐसे उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आयीं महिलाओं के कार्यों की सराहना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440