भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन भंडारी का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता भुवन भंडारी का निधन हो गया है। वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने से भुवन भंडारी का निधन हुआ है। उनके आकस्मिक निधन पर राजनीतिक जगत सहिहत व्यपारिक और सामाजिक संगठनों के लोगों में शोक की लहर है। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेेद्र सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

54 वर्षीय भुवन भंडारी लंबे समय से किडनी की समस्या से पीड़ित थे। रविवार को किडनी फेल होने के कारण उन्हें कृष्णा अस्पताल से मैक्स अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया था। आज सोमवार को मैक्स में उनका निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम तक भुवन भंडारी का पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। जिनकी अंत्येष्टि कल दिनांक 11 जून को प्रातः 9ः30 बजे चित्रशिला घाट रानीबाग में होगी।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

भुवन भंडारी काफी मधुर स्वभाव के थे और लोगों में उनका अच्छा जनसंपर्क था। भंडारी वर्ष 1991 में हल्द्वानी छात्र संघ में अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा में नगर मंत्री व नगर अध्यक्ष भी रहें। साथ ही हरगोविन्द सुयाल विद्या मंदिर में प्रबन्धक पद पर भी थे।

इधर सीएम के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 11 जून को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भुवन भंडारी के आवास पर शोक संतृप्त परिवार से मिलेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440