वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति ने किया खिचड़ी का वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति द्वारा आज शनिवार को माघ माह के उपलक्ष्य में पं. गोविन्द बल्लभ पंत पुस्तकालय के प्रागंण में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ नगर निगम मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला द्वारा किया गया। श्री रौतेला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किये गये इस प्रकार के पुनीत कार्यों से युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति को उनकी ओर से जो भी सहायता की आवश्यकता होगी वह उसे पूर्ण करने में भरपूर सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   एक अंगदान, कई जिंदगियां आबाद'… हरिद्वार से जेपी नड्डा का बड़ा संदेश, हजारों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प

इस अवसर पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पाण्डे, संरक्षक सी.एम. पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला, उपाध्यक्ष डी.के. बल्यूटिया, श्रीमती भगवती बिष्ट, महासचिव पी.डी. पाण्डे, संयुक्त सचिव डी.सी. पंतोला, कोषाध्यक्ष पी.एस. जन्तवाल, ऑडीटर ए.एस. भाकुनी, सेवानिवृत्त कर्नल बी.सी. काण्डपाल सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी विपिन चन्द्र बिष्ट, इन्द्र सिंह निग्लटिया, एम.एस. जन्तवाल, विष्णु सिंह रावत, एस.के. खण्डेवाल के अतिरिक्त समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती प्रेमा जोशी, जे.पी. पाठक, इं. एच.एस. पंत व अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   मां को खोया, लेकिन हौसला नहीं टूटा… नैनीताल-ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु वैज्ञानिक, अब देश की न्यूक्लियर ताकत को देंगे नई उड़ान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440