सीनियर सिटीजनों ने पुलिस के समक्ष रखी अपनी समस्यायें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना प्रेम नगर क्षेत्रांतर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व बुजुर्ग व्यक्तियों की सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारियाे ने बैठक का आयाेजन किया, जिसमे सीनियर सिटीजनों की समस्या भी सुनी गई।
आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्रअंतर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन/बुजुर्ग व्यक्तियों की सुरक्षा के संबंध में बैठक आयाेजित की गई। बैठक के दौरान सभी सीनियर सिटीजनों की समस्या सुनी गई तथा समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही उन्हें अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, घर के अंदर कीमती सामान जैसे ज्वेलरी आदि को बैंक लॉकर में रखने, घर में निवासरत नौकर व किरायेदारों का सत्यापन कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा निकट भविष्य में आने वाले त्योहारों के संबंध में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर द्वारा बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में थाने पर बैठक आयाेजित की गई। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा लोगों से निकट भविष्य में आने वाले त्योहारों को शांति पूर्वक किए जाने के संबंध में व कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग करने के संबंध में निर्देश दिये। जिसके क्रम में लोगों द्वारा त्योहारों को शांतिपूर्वक करने व कोविड-19 के तहत जारी आदेशों निर्देशों का पालन व सहयोग करने का विश्वास दिलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440