वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति 10 को करेगी स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी के तत्वावधान में 10 नवम्बर को स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन नगर निगम सभागार में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक वरिष्ठ नागरिकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष भुवन भाष्कर पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोल्डन और आयुष्मान कार्ड धारकों को सिग्नस उजाला सेंट्रल हॉस्पिटल और समिति की आपसी सहमति के आधार पर ओपीडी की सुविधाओं को कैशलैश व छूट के संबंध में अंतिम निर्णय लेना है। इस कार्यक्रम में सिग्नस उजाला सेंट्रल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी देंगे। समिति के महामंत्री पीडी पांडे ने सभी पेंशनधारियों, आयुष्मान कार्डधारक एवं समस्त सामान्य वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह इस बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। साथ ही आस-पास के वरिष्ठजनों को भी इसमें सम्मिलित कर लाभ दिलाने का प्रयास करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440