समाचार सच, देहरादून। झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मृतक की गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


गुरूवार को ग्राम प्रधान शेरपुर ने थाना सहसपुर पुलिस को सूचना दी कि शेरपुर क्षेत्र में पावर ग्रिड के पास झाडियों में गावं के ही एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौक पर पहुंचा। मृतक की पहचान 40 वर्षीय फूल चंद पुत्र दर्शन सिंह निवासी शेरपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। जब पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि मृतक के गले पर कपड़ा लिपटा था और जीभ बाहर आयी हुई थी। प्रथम दृष्टया मृतक का गला घोंटकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की। मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मजदूरी करता था।
बीती रात 10 बजे के बाद से वह घर नहीं आया था। परिजनों द्वारा मृतक की तलाश करने पर आज प्रात: उसका शव उक्त स्थान से बरामद हुआ। घटना के संबंध में पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440