नैनी झील में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। यहां गुरूवार की सुबह नैनी झील में महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट नैनी झील में सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा, तो सहम गये। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व पुलिसकर्मियों ने शव को झील से बाहर निकाला और जांच पड़ताल की। जिसमें महिला की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर नैनीताल के रूप में हुई है। मृतका के घर जब सूचना दी तो उनके पति किशन मोर्चरी पहुंचे। साथ सूचना मिलने पर स्कूल गयी बच्चियां वहां पहुंच गयी। मां के शव को देख कर बच्चियां दहाड़ मारकर रोने लगी। साथ में आयी जीजीआईसी की दो शिक्षिका ने किसी तरह बच्चियों को संभाला।
मृतका कमला के पति किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली हैं। उन्होंने बताया कि कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार को कमल बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गई थी। बेटियों को तल्लीताल छोड़ने के बाद मल्लीताल गई थी लेकिन नहीं लौटी। रातभर कमला के पति किशन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लेकिन गुरूवार की सुबह यह मनहूस खबर आयी। बताया जा रहा है कि कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड में दिल्ली में हिस्सा लिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440