हल्द्वानी में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामपुर रोड में वन भूमि में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को लोगों को रामपुर रोड एचएन इंटर कॉलेज के सामने स्थित वन विभाग की भूमि में एक अज्ञात शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस और सीपीयू टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खड़गे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो BJP ने झाड़ा पल्ला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440