नैनीताल मार्ग के इस जंगल में मानव भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल जिले के दो गांव व ज्योलीकोट के बीच एक झरने के समीप जंगल में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल मार्ग में दो गांव व ज्योलीकोट के बीच एक झरने के पास जंगल में पॉलिथीन में लिपटा हुआ मानव भ्रूण लोगों को दिखा। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को कब्जे में लिया। क्षेत्र की पुलिस ने बताया कि यहां जंगल में भ्रूण पड़ा होने की सूचना मिली थी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   नींबू में विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर, और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440