हल्द्वानी में यहां कूडे़दान में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के रामपुर रोड राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास रखे कूड़ेदान में भ्रूण पड़ा होने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   हरेला पर हरियाली का महाअभियान: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में लगेंगे 500 पौधे, फल उद्यान और मिश्रित वन विकसित कर परिसर को बनाया जाएगा हरित मॉडल

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को सुबह रामपुर रोड राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास रखे कूड़ेदान में लोगों को एक भ्रूण पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि भ्रूण करीब 5 माह का है। पुलिस के अनुसार शायद किसी बिन ब्याही मां द्वारा लोकलाज के भय से गर्भपात कराकर भ्रूण कूड़ेदान में फेंक दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 11 जुलाई 2026: द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440