यहां रेस्टोरेंट संचालक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। जिला अल्मोड़ा के ग्राम पातलीबगड़ में घुरसों लिंक मार्ग पर शनिवार की सुबह रेस्टोरेंट संचालक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी के पति रमेश भाकुनी का चचेरा भाई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र भाकुनी पुत्र स्व0 जगत सिंह भाकुनी ग्राम बेह जाखनदेवी क्षेत्र में किराये एक मकान में रहता था और अल्मोड़ा के कालीमठ में रेस्टोरेंट चलाता था। शुक्रवार की रात रोजना की तरह रेस्टोरेंट बंद कर बाइक से अल्मोड़ा आ रहा था। लेकिन वह रात में घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह घुरसों लिंक मार्ग पर उसकी बाइक और महेंद्र संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण दुर्घटना बताया है।

यह भी पढ़ें -   पहले तो ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की रकम ठगी, अब दे रहे है धमकी, आप भी रहे सावधान…

जांच में मृतक की पहचान महेंद्र भाकुनी पुत्र स्व. जगत सिंह भाकुनी निवासी बेह गांव के रूप में हुई। वह मुख्यालय में जाखनदेवी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। वह मुख्यालय में रेस्टोरेंट चलाता था। बीते दिनों वह रोज की तरह रेस्टोरेंट बंद कर बाइक से अल्मोड़ा आ रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंच पाया। शनिवार की सुबह उसकी बाइक और वह संदिग्ध परिस्थितियों में घुरसों लिंक मार्ग पर मृत हुआ दिखाई दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को बुलवाया और शव को मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण दुर्घटना बता रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की पूरी जानकारी हो पायेगी। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440