देहरादून में सनसनीखेज वारदातः पिस्टल की नोक पर टैक्सी चालक से कार लूटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक टैक्सी चालक से उसकी कार लूट ली। वारदात तब हुई जब पानीपत से बुक की गई टैक्सी देहरादून की ओर आ रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने देहरादून पहुंचा श्रीलंका का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

गाजियाबाद निवासी टैक्सी चालक इमरान मसूद ने बताया कि वह ओला, उबर और रेपिडो से जुड़ी एक कार चलाते हैं। उन्होंने पानीपत से दो यात्रियों को देहरादून के लिए बुक किया था। सहारनपुर और आईएसबीटी होते हुए जब कार बालावाला के नथनपुर क्षेत्र में पहुंची, तो दोनों बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर इमरान को बाहर निकाला और पिस्टल दिखाकर कार लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें -   अरुण नेगी मौत प्रकरण, जांच में देरी पर परिजनों का पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440