तेज रफ्तार डंपर ने 22 वर्षीय युवक की ली जान, माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक गंगे बाबा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। साथ ही डंपर चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन

बताया जा रहा है कि अभिषेक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उसकी दो बहनें हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की शादी जल्द होने वाली है। ऐसे में अभिषेक की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ पैदल मार्ग फिर बंद, भारी बारिश के बाद छौड़ी में बोल्डर-मलबा गिरा, यात्रियों की आवाजाही रोकी गई

काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440