दुखदः मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते दे दी जान… मणिपुर में आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो वीर सपूत शहीद, पूरे प्रदेश की आंखें नम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून: उत्तराखंड ने एक बार फिर अपने दो वीर सपूतों को देश की रक्षा करते हुए खो दिया। मणिपुर के उखरुल जिले में आतंकियों के कायराना हमले में 40 असम राइफल्स के दो बहादुर जवान शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही उत्तराखंड के अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम है और हर जुबां पर अपने वीर सपूतों के लिए गर्व और श्रद्धांजलि है।

शहीदों की पहचान अल्मोड़ा निवासी वारंट ऑफिसर (जीडी) बलवंत सिंह और पौड़ी गढ़वाल निवासी हवलदार (जीडी) चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई है। दोनों जवान ड्यूटी पूरी कर अपनी बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान उखरुल जिले के नुंगशांग कोंग क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने काफिले पर अचानक हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें -   अरुण नेगी मौत प्रकरण, जांच में देरी पर परिजनों का पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

आतंकियों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की और आईईडी विस्फोट कर पूरे इलाके को दहला दिया। हमले में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों वीरों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे दिया।

सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं। फिलहाल किसी आतंकी के पकड़े जाने या मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

असम राइफल्स कैंप में दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ रखे गए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर उत्तराखंड स्थित उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना किए जाएंगे। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

मणिपुर के गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजाम ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा।

उत्तराखंड के लिए यह केवल दो जवानों की शहादत नहीं, बल्कि दो परिवारों का ऐसा अपूरणीय नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। पूरा देश उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440