रुड़की में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

कांवड़ पटरी मार्ग पर देर रात हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की प्राथमिक वजह

समाचार सच, रुड़की डेस्क। हरिद्वार जिले के रुड़की में कांवड़ पटरी मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज हायर सेंटर में चल रहा है। हादसा बाजूहेड़ी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार कई फीट दूर जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   7 जुलाई 2026 का पंचांग: आज कालाष्टमी व्रत, हरेला बोने की शुरुआत, जानें सभी राशियों का हाल

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर राजा (19) पुत्र अर्जुन सिंह, शिवम (19) पुत्र हंशलाल निवासी बहादरपुर खादर थाना लक्सर तथा जसवीर (24) पुत्र वीर सिंह निवासी वार्ड नंबर-4, लक्सर सवार थे। दूसरी बाइक पर ज्ञानू (27) पुत्र राजकुमार और दीपक कुमार (25) पुत्र सुशील कुमार निवासी रोहाना कला, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) सवार थे।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: भैरव सेना ने न्यायिक जांच और FIR की मांग की, BKTC बोला- जांच पूरी होने से पहले निष्कर्ष नहीं

पुलिस के अनुसार राजा और जसवीर को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि ज्ञानू को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरी ओर शिवम को एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उपचार के दौरान दीपक कुमार को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440