हरिद्वार में सनसनीखेज वारदातः घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, बच्चों ने घर लौटने पर पाया मां का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति पत्नी की लाश कमरे में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसके बच्चे स्कूल से लौटे और घर के बाहर ताला लगा पाया।

मामला सोमवार, 4 नवंबर का है। जमालपुर कलां के गौरव विहार कॉलोनी में सुरेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी और बच्चों के साथ रहता था। मूल रूप से बिहार निवासी सुरेंद्र और उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। जब वे दोपहर में लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा बंद मिला। बच्चों ने सोचा कि उनके माता-पिता कहीं बाहर गए होंगे, इसलिए वे पड़ोसियों के घर जाकर बैठ गए।

कई घंटे बीतने के बाद भी जब माता-पिता वापस नहीं आए, तो बच्चों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर ताला तोड़ दिया। ताला खुलते ही कमरे के भीतर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए दृ फर्श पर उनकी मां लक्ष्मी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी जूही मनराल, कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल और जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि महिला के सिर, माथे, हाथ, और गले पर कई बार धारदार हथियार से वार किया गया था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440