जूस कारोबारी के मासूम बेटे का गला रेतने वाला आरोपी नौकर गिरफ्तार, वजह जान पुलिस वाले रहे गए हैरान

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में मासूम के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने मालकिन के शराब पीने से टोकने पर इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

एसपी अभय सिंह और सीओ अनुषा बडौला के अनुसार आशु ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और नदीम के साथ जूस की दुकान में काम करता है। 21 अप्रैल को नदीम की पत्नी ने उसे शराब पीने को लेकर डांटा तो उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच गई। उन्हें सबक सिखाने के लिए वह उनके 13 साल के बेटे अहद को को घुमाने के बहाने से अपने साथ ले गया।

चैती चौराहे के पास से शराब खरीदकर पीने के बाद उसने अहद का चाकू से गला रेता और उसे शराब के ठेके के पास झाड़ियों में छोड़ दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में फेंका चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी के विरुद्ध केस में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रवीण सिहं कोश्यारी, उप निरीक्षक जीवन सिहं चुफाल, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी और रुद्रपुर के तहसीलदारों का तबादला, कुलदीप पांडे को ऊधमसिंह नगर तो दिनेश कुटौला को नैनीताल की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440