जसपुर में भीषण हादसाः बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 10 यात्री घायल, 2 गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही यात्री बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 को छुट्टी दे दी गई, जबा 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

घटना जसपुर के फीका नदी पुल के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल 2026: आज हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें मिलेगा वरदान

घायल यात्रियों में मनोज (50), बाबूराम (65), शालू (30), मीना (35), मुन्नी (45), भुनना उर्फ रामप्रीत (52), प्रह्लाद (75), मुरली (82) सुघर (48) और मनोज कुमार (35) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल मुन्नी और मनोज को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440