शक्तिफार्म को मिली विकास की नई रफ्तार, सीएम धामी ने सिसौना नदी पर पुल का किया शिलान्यास

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के शक्तिफार्म को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सिसौना नदी पर बनने वाले 150 मीटर लंबे सीसी पुल का शिलान्यास किया। लगभग 11.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल शक्तिफार्म को सीधे सिडकुल सितारगंज से जोड़ेगा, जिससे करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और लोगों के आवागमन को आसान बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुल बनने के बाद शक्तिफार्म से सिडकुल सितारगंज और विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लोगों को लगभग 9 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे समय और ईंधन की बचत होगी, वहीं आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और किफायती बनेगा।

यह भी पढ़ें -   MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: चार राउंड की मतगणना पूरी, आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के शहरों से लेकर दूरस्थ गांवों तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि शक्तिफार्म क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही है। साथ ही प्रह्लाद पलसिया में लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एक्वा पार्क का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत किया गया है। इसके अलावा सितारगंज-टनकपुर फोरलेन सड़क, आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, मोटर मार्गों के निर्माण और मल्टीस्टोरी पार्किंग जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार, नकल माफिया और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार राज्य की संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440